ट्रैफिक प्रभारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में गुरुवार की रात शदिक चौक कोयल पुल के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सभी चार पहिया और दो पहिया वाहन को रोककर उनकी गहनता पूर्वक जांच की गई और वाहन चलाने वाले व्यक्ति के मुंह में ब्रेथ एनालाइजर मशीन लगाकर शराब की जांच की गई। जांच के क्रम में एक पिकअप मालवाहक वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा वाहन को जप्त कर सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना में रखा गया है। जिसे फाइन के लिए शुक्रवार को परिवहन कार्यालय भेजा जाएगा।वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने लोगों से आग्रह किया है कि लोग वाहन चलाते समय शराब का सेवन ना करें।यदि शराब का सेवन कर वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई के तहत फाइन किया जाएगा।उन्होंने कहा की बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें. अगर आप कार चला रहे हैं, तो सीट बेल्ट जरूर लगा लें. चालकों से यह भी अपील कीया है कि अपने साथ गाड़ी के सभी कागजात जरूर रखें।उन्होंने वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!