टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चेगौना धाम डाली मोड के पास शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक युवक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के पालहे गांव निवासी विनय साव के पुत्र अंकेश कुमार के रूप में की गई है।जबकि दूसरे घायल युवक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की कला गांव निवासी बलराम मेहता के पुत्र पंकज मेहता के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रेलर डालटेनगंज की ओर से तेज गति से छतरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान डाली मोड के टर्निंग में बाइक सवार को टेलर अपने चपेट में ले लिया।बाइक सवार डाली मोड के रास्ते पाटन जाना चाह रहे थे। तभी टेलर की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही मौके पर पहुंची छतरपुर थाना की पुलिस ने टेलर और बाइक को अपने कब्जे में लिया हैं। और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!