झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

Location: Manjhiaon


जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए 60 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
मझिआंव। झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में गढ़वा जिला टीम के चयन के लिए रविवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे के परिसर में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 33 बालक और 27 बालिकाएं शामिल थीं।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस, रेड, डिफेंस और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ता के रूप में जिला कबड्डी संघ के हरेंदु पासवान, अभिषेक सिंह, पुनव कुमार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेन्द्र कुमार रवि ने बताया कि संतोष कुमार मौर्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के साथ कबड्डी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेलों का लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारकर उन्हें जिला और राज्य स्तर तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि इस बार ट्रायल में कई नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं। इन्हें बेहतर प्रशिक्षण देकर राज्य चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मझिआंव जैसे सुदूर क्षेत्र में भी बच्चों में खेल के प्रति काफी उत्साह है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और उचित मंच उपलब्ध कराने की है।
उन्होंने बताया कि चयनित बालक एवं बालिका टीम 12 से 14 सितंबर तक साहिबगंज में आयोजित होने वाली जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!