झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की अंतर्राज्यीय बैठक सम्पन्न, अपराध नियंत्रण पर बना साझा रणनीति

Location: Garhwa


चांदो/बलरामपुर (छत्तीसगढ़): थाना चांदो में मंगलवार को झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, आपसी सहयोग और सूचना आदान-प्रदान को मजबूत करना था।
बैठक में झारखंड के गढ़वा जिले की ओर से भंडरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान तथा बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य उपस्थित रहे। वहीं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की ओर से अनुविभागीय अधिकारी याकूब मेमन, चांदो थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह टेकाम और सामरी पाठ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए कई अहम निर्णय लिए। इसमें गौ तस्करी पर रोक, अपराधियों एवं संदिग्धों की जानकारी साझा करना, वारंटियों की पहचान और गिरफ्तारी में सहयोग, तथा अंतर्राज्यीय गिरफ्तारी के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
इसके अलावा साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी और हाईटेक अपराधों की जांच में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग अभियान को और सख्त करने तथा सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वामपंथी उग्रवाद एवं आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने, साथ ही अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति जताई गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की बैठकें दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देती हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!