
Location: Garhwa
गढ़वा :भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब तक नियोजन नीति लागू नहीं होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा।
रितेश चौबे ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद बेरोजगारी की मार झेल रहा है। बाहरी राज्यों के लोग यहां नौकरी ले रहे हैं, जिससे झारखंड के युवाओं में भारी निराशा है। उन्होंने मांग की कि अगले 10 साल तक झारखंडी युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां पूरी तरह आरक्षित की जाएं।
उन्होंने बताया कि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी को इस मुद्दे पर मांग पत्र सौंपा जाएगा।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विकास तिवारी, गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, राम उनय तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, लव ठाकुर समेत कई नेता उपस्थित रहे।
