जिपस रंजनी ने डीसी को सौंपी मांग पत्र, सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों का लंबित मानदेय के भुगतान की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा: भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने डीसी शेखर जमुआर को मांग पत्र सौंपकर जिले में कार्यरत सभी विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों का लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग की है।

श्रीमती शर्मा ने सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि जिले के सभी विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों वाहन चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, अंचल अमीन, सफाई कर्मी इत्यादि सभी का लंबे समय से मानदेय लंबित है। इस कारण इन सभी कर्मियों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इन्हें अपने घर परिवार का भरण पोषण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कर्मियों को समय से मानदेय नहीं देना यह उनकी मनमानी एवं लापरवाही दर्शाता है।

उन्हांने डीसी से सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सभी आउटसोर्सिंग कर्मियां का यथाशीघ्र लंबित मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।

श्रीमती शर्मा ने बतायी कि उनके मांग पत्र के आलोक में डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नियमाकूल कार्रवाई करने के लिए उप विकास आयुक्त गढ़वा को प्रति भेजा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!