जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का आजसू ने किया स्वागत, रविंद्र ठाकुर बोले– वंचितों को मिलेगा न्याय

Location: Garhwa

गढ़वा :युवा आजसू के प्रदेश संयोजक एवं ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच के केंद्रीय सचिव रविंद्र नाथ ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के वंचित समुदाय के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग काफी समय से की जा रही थी। आजसू पार्टी एवं ओबीसी मंच लगातार इसके लिए संघर्षरत रही है। केंद्र सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर सामाजिक न्याय के पक्ष में बड़ा निर्णय लिया है

ठाकुर ने कहा कि जातीय जनगणना से देश में वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा, जिससे वंचित वर्गों को सही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार 1952 में जातीय जनगणना हुई थी, जबकि 2011 में हुई आर्थिक और सामाजिक जनगणना के आंकड़े आज तक सार्वजनिक नहीं हो पाए

उन्होंने कहा कि आज भी कई जातियां गुमनामी में जी रही हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। जातीय जनगणना से यह स्पष्ट हो सकेगा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत किसे है

ठाकुर ने कहा कि आजसू पार्टी शुरू से ही सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है और पिछड़ों व वंचितों के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रही है। जरूरत पड़ने पर पार्टी ने न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है

उन्होंने विश्वास जताया कि यह फैसला देश के हर नागरिक के लिए लाभकारी साबित होगा

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना
    error: Content is protected !!