जरूरतमंद बेटी की शादी में बना सहारा, समाजसेवी संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ

Location: Garhwa

गढ़वा: बिशुनपुरा  अमहर खास पंचायत के अमहर टाड़ी गांव में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए संपूर्ण सामान पहुंचाकर मानवीयता की मिसाल पेश की। संस्था की ओर से गोदरेज, फोल्डिंग बेड, तोषक, रजाई, तकिए, बेडशीट, मच्छरदानी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन सेट, कुकर, वर-वधू के वस्त्र, श्रृंगार बॉक्स समेत कई जरूरी सामान दिए गए।

संस्था के मुख्य पदाधिकारी विभूति पांडेय ने बताया कि जिन माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और वे बेटी की शादी में असमर्थ होते हैं, उनके लिए संस्था आशा की किरण बनकर सामने आती है। संस्था खुद गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की पहचान करती है और उन्हें हरसंभव सहायता देती है।

उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के सचिव विकास माली बीते 14 वर्षों से सेवा और समर्पण के साथ संस्था का संचालन कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इस मौके पर संस्था के अन्य पदाधिकारी, ग्रामीण महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी ने संस्था की इस पहल की सराहना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!