छत से गिरकर ढाई वर्षीय बच्चा घायल स्थिति सामान्य

Location: पलामू

मेदिनीनगर। बच्चे भगवान के रूप होते हैं जिसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंसा कोइरियाडीह गांव निवासी उमाशंकर मेहता का पुत्र सौर्यां कुमार उम्र ढाई वर्ष शनिवार की शाम छत से गिरने के बाद भी बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि सौर्यां कुमार के गिरने के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए हैदरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सको ने बताया कि सौर्यां बिल्कुल स्वस्थ है।सौर्यां के सिर में सिर्फ हल्की चोट लगी है। इसके बाद वहां के चिकित्सकों द्वारा सौर्यां को सीटी स्कैन के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है।सिटी स्कैन के बाद भी सौर्यां को किसी तरह की परेशानी नहीं है।परिजनों ने बताया कि सौर्या कुमार शनिवार की शाम छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक खेलते खेलते वह छत से गिर गया। चिकित्सको ने बताया कि सौर्यां को किसी तरह की परेशानी नहीं है तो परिजनों ने राहत की सांस ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!