Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह केवाल टोला गांव निवासी शंभू भुइयां उम्र 50 वर्ष शुक्रवार की सुबह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शंभू भुइयां अपने छत पर करकट चढ़ा रहे थे।इसी बीच छत से गिर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।उनका बाया हाथ फ्रैक्चर हो गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल शंभू भुइयां का इलाज करवा रहे हैं।











