चोरों ने ताला तोड़ कर सोने के जेवर समेत 2.35 लाख की सामग्री ले उड़ाए

Location: Manjhiaon

 कांडी, (गढ़वा) : कांडी थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव में शनिवार की रात में एक सूनसान घर में चोरों ने ताला तोड़ कर करीब दो लाख 35 हजार रुपये का सामान उड़ा लिया। इसे लेकर भुक्तभोगी मनोज कुमार उपाध्याय पिता आदित्य नारायण उपाध्याय ने कांडी थाना में आवेदन देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार उपाध्याय के पिता आदित्य नारायण उपाध्याय की तबीयत खराब होने पर चेचरिया स्थित घर में ताला बंद कर इलाज कराने के लिए घर के सभी सदस्य गढ़वा चले गए थे। इस दौरान शनिवार की रात में चाेरों ने ताला तोड़कर एक सूटकेश समेत घर में सोने का चेन, कान का टाप, चंद्रमा, दो अंगूठी समेत करीब दो लाख रुपये का जेवर, 15 हजार मूल्य के 10 साड़ी, जमीन के कागजात एवं बैंक पासबुक व एटीएम तथा 20 हजार रुपये मूल्य के पीतल एवं फूल के बर्तन आदि ले गए। जबकि चोरों ने सूटकेश को गांव के बाहर एक कल्वर्ट में फेंक दिया। बताया गया कि रविवार की सुबह में एक पड़ोसी ने बाहर ग्रिल का ताला टूटा हुआ देखा तो मनोज कुमार उपाध्याय को मोबाइल फोन पर इसकी जानकारी दिया। इसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और कांडी जाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!