चैनपुर गोलीबारी और चाकूबाजी कांड का खुलासा: हत्या मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व साक्ष्य बरामद

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 10 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर/पलामू, 31 जुलाई। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदुआ गांव में 29 जुलाई 2026 को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए हत्या कांड में शामिल सभी 9 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी थी, जबकि दो अन्य चाकू से घायल हुए थे। इलाज के दौरान चाकू से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या-175/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस ने बरामद किए महत्वपूर्ण साक्ष्य
7.65 एमएम का एक खोखा
घटना में प्रयुक्त दो बेल्ट
खून लगा धारदार चाकू
घटनास्थल से ब्लड सैंपल
एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी गोकुल मियां के विरुद्ध पहले से भी आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दो आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
पलामू पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!