चैत्र नवरात्रि धूमधाम से संपन्न, रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया

Location: Manjhiaon


मझिआंव/बरडीहा:
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ, अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया।
मझिआंव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया। वहीं गायत्री शक्तिपीठ में पूरे नवरात्रि के दौरान 12 हजार एवं 24 हजार गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प लेकर श्रद्धालुओं द्वारा जाप किया गया।
अष्टमी के दिन मझिआंव देवी धाम मंदिर एवं दुर्गा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि रामनवमी के दिन गायत्री शक्तिपीठ में भंडारा और कन्या पूजन किया गया। नवमी के दिन हवन के साथ श्रद्धालुओं ने विधिवत व्रत पारण कर नवरात्रि का समापन किया।
रामनवमी पर निकला भव्य जुलूस
शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में भव्य जुलूस निकाला गया। विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ जुलूस में शामिल हुए।
मझिआंव के राधा-कृष्ण मंदिर से महंत केशव नारायण दास के नेतृत्व में सुसज्जित रथ पर “श्री राम-जानकी” दरबार की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया। जुलूस में महावीरी झंडे और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
बस स्टैंड पर बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मारुतिनंदन सोनी द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई, जबकि पवन कुमार ने शर्बत-पानी की सेवा दी।
वहीं बरडीहा प्रखंड के सेमरी स्थित मारे गुरु मंदिर के समीप भी भव्य जुलूस निकाला गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक, बरडीहा बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, बसंत चौधरी, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मझिआंव में महंत केशव नारायण दास, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, ब्रह्मदेव प्रसाद, विरेंद्र नाथ दुबे, प्रमोद सेठ, नागेंद्र सिंह सहित अनेक लोग जुलूस में शामिल हुए।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर मझिआंव एवं बरडीहा थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, थाना प्रभारी ओम प्रकाश और ऋषिकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मुस्तैद दिखे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!