चटनिया पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: चटनिया पंचायत के पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गढ़वा महेश्वर कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय, पंचायत मुखिया पूजा कुमारी और सहायक अभियंता निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव ने उपस्थित प्रखण्ड कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जहां जन्म प्रमाण पत्र के 04, राशन कार्ड 16, आवास प्रमाण पत्र 06, दाखिल-खारिज 03, कल्याण विभाग 01, कृषि सीसीसी 05, पशुपालन 50, अबुआ आवास 62, बिजली विभाग 01, पेंशन 72, जॉब कार्ड 20, ई-श्रम कार्ड 14, आय प्रमाण पत्र 05, जाति प्रमाण पत्र 04 सहित अन्य आवेदनों को प्राप्त किया गया।

मौके पर जिला पार्षद सदस्य नेहा कुमारी, बीपीओ सोनू कुमार, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र मेहता, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुन, देवेन्द्र कुमार, सीआई संदीप कुमार गुप्ता, जेई देवकुमार सिंह, रोजगार सेवक मोहम्मद असलम खान, राजस्व कर्मचारी गणेश सिंह चौधरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीकांत सिंह सहित अन्य कर्मी व लाभुक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!