घर में गर्भपात के दौरान महिला और गर्भपात में पल रहे बच्चे की मौत महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी मुकेश कुमार की पत्नी रीता देवी उम्र 25 वर्ष की घर में गर्भपात के दौरान मौत हो गई।इस संबंध में रीता देवी के पिता दूधेश्वर साव ने बताया कि बीती रात रीता को प्रशव पीड़ा हुआ था। ससुराल के लोग लापरवाही बरतते हुवे अस्पताल ना ले जाकर घर में ही रीता का प्रसव करवाने लगे।इसी बीच रीता देवी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। दूधेश्वर साव ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।दूधेश्वर साव ने बताया कि रीता का विवाह 2017 में मेदनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी मुकेश कुमार से हुआ था।शादी के 6 महीना के बाद मुकेश कुमार हमारी पुत्री रीता को प्रताड़ित करने लगा। इस बीच कई बार सुलह समझौता भी हुआ इसके बाद भी हमारा दामाद मुकेश कुमार मेरी पुत्री रीता को प्रताड़ित करता रहा।इस बीच गुरुवार की रात चियांकी में लापरवाही के कारण मेरी पुत्री रीता का निधन हो गया। निधन होने के बाद परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी पलामू एसपी को दी गई।जानकारी मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर सदर थाना के एएसआई जोगिंदर पासवान अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व जवानों के द्वारा शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    18 अवैध मवेशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    18 अवैध मवेशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    ब्रेकिंग न्यूज़:अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, लकड़ी चुनने निकली थीं दोनों, गांव में पसरा मातम

    ब्रेकिंग न्यूज़:अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, लकड़ी चुनने निकली थीं दोनों, गांव में पसरा मातम

    ब्रेकिंग न्यूज़ :धुरकी के जंगल में अधेड़ आदिम जनजाति व्यक्ति का दुर्गंधयुक्त शव मिलने से सनसनी

    ब्रेकिंग न्यूज़ :धुरकी के जंगल में अधेड़ आदिम जनजाति व्यक्ति का दुर्गंधयुक्त शव मिलने से सनसनी
    error: Content is protected !!