गोलीकांड पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी शर्मनाक : धीरज दुबे

Location: Garhwa


पीड़ित से नहीं मिले विधायक, अपराधियों के हौसले बुलंद – झामुमो नेता का आरोप

गढ़वा : शहर के मेन रोड स्थित विरोट रेस्टोरेंट के मालिक सोनू केशरी उर्फ सन्नी केशरी पर गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना को लेकर झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य धीरज दुबे ने कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और आम लोग तथा व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खासकर गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद विधायक ने गोलीकांड के पीड़ित से मिलना मुनासिब नहीं समझा। यह जनप्रतिनिधित्व के दायित्व से भागने जैसा है।

धीरज दुबे ने आरोप लगाया कि गढ़वा में लगातार हो रहे अपराधों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराधी गोली चलाकर खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन न तो भाजपा का कोई नेता कुछ बोल रहा है और न ही विधायक कोई ठोस पहल कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब कभी ग्रामीण इलाकों में छोटी सी भी घटना घटती थी, तो भाजपा के नेता रांची तक हल्ला मचाते थे। लेकिन अब जब गढ़वा शहर के बीचोंबीच एक व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग हुई, तब सब मौन हैं।

श्री दुबे ने कहा कि गढ़वा की जनता अब अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि पर पछता रही है। उन्होंने गढ़वा पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर व्यवसायियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!