गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में नवरात्रि अनुष्ठान शुरू, प्रतिदिन होगी रामकथा

गढ़वा (प्रतिनिधि): शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ, कल्याणपुर में विधिवत कलश स्थापना के साथ 24 हजार गायत्री महामंत्र के अनुष्ठान की शुरुआत हुई। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।

कलश स्थापना से पूर्व शक्तिपीठ परिसर से गाजे-बाजे और जयघोष के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक, गढ़वा प्रखंड समन्वयक अखिलेश कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा, उदय कुमार, अशोक विश्वकर्मा, ओम समिति अध्यक्ष चन्द्रमणि कुमार, सचिव संदीप विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद अजीत शर्मा, उत्तम विश्वकर्मा, सिकंदर चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कुमारी कन्याओं को कलश प्रदान कर किया गया।

यात्रा “माँ दुर्गा की जय”, “हम बदलेंगे-युग बदलेगा”, “हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा” जैसे नारों के साथ फोरलेन बाइपास होते हुए घिवा नदी पहुंची, जहां वरुण देवता का पूजन कर कलश में जल भरा गया। इसके पश्चात कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल में संपन्न हुई।

पूजा पंडाल में माँ दुर्गा की शैलपुत्री रूप में आराधना प्रारंभ की गई। कलश स्थापना और पूजन अनुष्ठान को पंडित विष्णु दूबे ने संपन्न कराया। कार्यक्रम की सफलता में गौतम विश्वकर्मा, पप्पू कुमार, मनीष ठाकुर, ब्रजेश विश्वकर्मा सहित ओम समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


प्रत्येक संध्या को संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ, कल्याणपुर में नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे से 10 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा का वाचन गायत्री परिवार के विनोद पाठक द्वारा किया जाएगा, जबकि संगीत-भजन की प्रस्तुति शिवपूजन व्यास और उपेंद्र शर्मा की टीम करेगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!