गायत्री परिवार ने 251 गरीबों को किया कंबल वितरण

Location: Manjhiaon


मझिआंव:

प्रखंड क्षेत्र के चन्द्रीं स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री परिवार द्वारा नए वर्ष 2026 के प्रथम दिन (एक जनवरी) को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत गायत्री महामंत्र के संयुक्त जाप एवं टीका-चंदन लगाकर की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के जिला संयोजक विनोद पाठक, महिला मंडल की जिला संयोजक शोभा पाठक, जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, युवा मंडल के जिला संयोजक बीरेंद्र सोनी, समाजसेवी पूर्व प्रधानाध्यापिका सत्येंश्वरी दुबे, शिक्षक शिव प्रसाद एवं शोभा जायसवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग, वृद्ध, असहाय एवं जरूरतमंद 251 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
जिला संयोजक विनोद पाठक ने गायत्री महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस महामंत्र को विज्ञान भी मान्यता देता है। उन्होंने बताया कि गायत्री महामंत्र के जाप से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे व्यक्ति ऊर्जावान बनता है। उन्होंने गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि अत्यंत गरीब, दीन-हीन और असहाय लोगों की सहायता करना तथा उनके दुःख-सुख में सहभागी बनना हम सभी का परम कर्तव्य है।
महिला मंडल की जिला संयोजक श्रीमती शोभा पाठक ने कहा कि “नारियां न कभी अबला थीं, न हैं और न रहेंगी।”
कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
इस मौके पर बेचन राम, अशोक चौरसिया, सुनीता चौरसिया, इंग्लिश दुबे, अनिल कमलापुरी, रामविलास प्रसाद, शगुन देव सिंह, रानी देवी, अशोक साह, अशोक विश्वकर्मा, बबलू सोनी, सीमा सोनी, कामेश्वर सोनी, लीलावती सोनी, विनय पाठक एवं गुड्डू पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!