गढ़वा: हरैया तालाब में डूबने से चार बेटियों की मौत, छठी की खुशियाँ मातम में बदली

Location: Garhwa

गढ़वा : थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। तालाब में स्नान के दौरान डूबने से चार युवतियों की मौत हो गई। मृतक युवतियां एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आई थीं। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:लाडो सिंह (10 वर्ष), पिता– चंदन सिंह, निवासी – हरैया,अंकिता सिंह (22 वर्ष), पिता– जितेंद्र सिंह, निवासी – हरैया,रोमा सिंह (18 वर्ष), पिता– विशिष्ट सिंह, निवासी – पगार, पांकी थाना, पलामू,मीठी सिंह (15 वर्ष), पिता– अभिषेक सिंह, निवासी – पूर्णा डीह, लेस्लीगंज थाना, पलामू

जानकारी के अनुसार, मीठी और रोमा अपने रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में आई थीं। शुक्रवार को सभी युवतियां और मीठी का छोटा भाई पास के तालाब में स्नान करने गए थे। इस दौरान एक-एक कर चारों युवतियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। मीठी का भाई किसी तरह बचकर बाहर निकला और घर पहुंचकर लोगों को जानकारी दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों ने सभी को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, एसडीओ संजय कुमार और थाना प्रभारी बृज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस हादसे में चार बेटियों की असामयिक मृत्यु ने चार परिवारों का संसार उजाड़ दिया है। गांव में हर कोई शोकाकुल है। मृतकों के घरों में रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    मेराल में पंचायती राज कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
    error: Content is protected !!