Location: Garhwa
गढ़वा: जिले ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय अधिवेशन में संगठनात्मक ताकत का बड़ा परिचय दिया है। पार्टी द्वारा घोषित 286 सदस्यीय नई केंद्रीय समिति में गढ़वा से 17 नेताओं को जगह मिली है, जिसे जिले की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
इस सूची में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनके साथ ताहिर अंसारी, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, धीरज कुमार दुबे, नितेश कुमार सिंह, राज किशोर यादव, जेपी मिंज, अनिता दत्त, अंजली गुप्ता, जवाहर पासवान, शांति देवी, मदनी खान, संजीव कुमार भुइंया और कामेश्वर बैठा भी सदस्य बनाए गए हैं।
झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन इन सदस्यों में से कुछ को संगठनात्मक दायित्व सौंपने वाले हैं, जिससे पार्टी की दिशा और मजबूती तय होगी। वरिष्ठ नेताओं ने इस चयन को जिम्मेदारी का प्रतीक बताया और उम्मीद जताई कि सभी सदस्य संगठन के आदर्शों को आगे बढ़ाएंगे।
इस घोषणा के बाद गढ़वा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इसे जिले के राजनीतिक भविष्य के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
