गढ़वा में साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर ग्रामीण से 5.63 लाख रुपये उड़ाए

Location: Garhwa


गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के संग्रहे कला गांव निवासी तस्लीम खान से साइबर ठगों ने 5 लाख 63 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित तस्लीम खान ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर 9204087804 से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को यस बैंक का सहयोगी बताया और कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड चालू करना है। इसके बाद जालसाज ने उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी।
जैसे ही तस्लीम खान ने वह फाइल खोली, उसमें एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी गई। उन्होंने बिना ठगी की आशंका किए एटीएम नंबर दर्ज कर दिया। हालांकि तस्लीम ने ओटीपी साझा नहीं किया, फिर भी उनके बैंक खाते से पैसे की निकासी शुरू हो गई।
ठगों ने चार बार में खाते से रकम निकाल ली। पहले 4 लाख रुपये, फिर 1 लाख रुपये, तीसरी बार 49,999 रुपये और चौथी बार 13,906 रुपये की निकासी की गई। कुल मिलाकर 5 लाख 63 हजार रुपये खाते से गायब हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही तस्लीम खान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल, लिंक या फाइल को न खोलें और अपनी बैंक, एटीएम या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!