गढ़वा में भाजयुमो का मशाल जुलूस, JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन

Location: Garhwa


गढ़वा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में गढ़वा शहर में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। टाउन हॉल मैदान से महावीर चौक (रंका मोड़) तक निकाले गए जुलूस का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “छात्रों के साथ अन्याय बंद करो”, “हेमंत सरकार मुर्दाबाद”, “नियोजन नीति लागू करो” और “बाहरी लोगों को नौकरी देना बंद करो” जैसे नारे लगाए।
भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में जेपीएससी और जेएसएससी जैसी संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताएं हो रही हैं और इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा इसे सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि यदि परीक्षा में कथित धांधली नहीं रुकी तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को और तेज करेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने आरोप लगाया कि बहाली प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने मांग की कि जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की मार्कशीट और उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को अपने प्राप्तांक की जानकारी मिल सके। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की भी मांग की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अविनाश पासवान, मनीष गुप्ता, लालमोहन कुशवाहा, जितेंद्र चंद्रवंशी, पंकज पाठक, धनंजय गोंड, उमेश कश्यप, अभिषेक कश्यप, परीक्षित तिवारी, अनवर शाह, विशाल गुप्ता, टिंकू गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, विकास तिवारी, लक्ष्मी पांडे, विवेकानंद तिवारी, बृजेश धर दुबे, जयशंकर दुबे, इंदेश पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हासनदाग में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    रमना, खरौंधी, धुरकी व कांडी में विशेष छापेमारी, 11 अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    मेराल-भवनाथपुर-चोपन रेल लाइन शुरू कराने को संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति पांच लाख आबादी को लाभ मिलने का दावा, हस्ताक्षर अभियान के बाद सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी, भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित

    झुरा गांव में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित
    error: Content is protected !!