गढ़वा में फिर जंगली हाथी का कहर, दो लोगों की कुचलकर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Location: चिनियां

गढ़वा : जिले के चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरका गांव में बीती रात जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना रात लगभग 11:30 बजे की है, जिससे पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान प्रमिला देवी (40 वर्ष) और सुधीर सोरेंग (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रमिला देवी अपने प्रवासी पति से मोबाइल पर बात करने के लिए घर से कुछ दूर निकली थीं, तभी एक जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। प्रमिला देवी जान बचाने के लिए भागने लगीं, लेकिन हाथी ने उन्हें लपककर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, पास के घर में सो रहे सुधीर सोरेंग को जब अपने कटहल के पेड़ में हलचल महसूस हुई, तो वे बाहर निकले। वहां पहले से मौजूद हाथी ने उन पर भी हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। सुबह होते ही आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में शवों के पास इकट्ठा हो गए और वन विभाग की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि जब तक वरीय वन अधिकारी मौके पर नहीं आते, वे शवों को उठाने नहीं देंगे

हालांकि, चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वन विभाग का कोई अधिकारी अब तक नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और भी बढ़ गया है।

गौरतलब है कि पिछले छह महीनों में चिरका गांव में हाथियों के हमले में यह पांचवीं मौत है। इससे पहले भी गांव में जंगली हाथियों के हमलों को लेकर गांव वालों ने चिनिया चौक पर जाम लगाकर विरोध किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!