पाल महासंघ की प्रखंड स्तरीय समिति का पुनर्गठन, 13 अप्रैल को होगी बैठक

Location: Garhwa

गढ़वा: पाल महासंघ, गढ़वा के द्वारा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों की समितियों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। गढ़वा सदर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय समिति का पुनर्गठन 13 अप्रैल, रविवार को गढ़वा पाल महा संघ के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

पाल महा संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने इस निर्णय पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले माह जिला स्तरीय पाल महा संघ का पुनर्गठन किया गया था, जिसके बाद सभी प्रखंड समितियाँ भंग कर दी गई थीं। अब बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता के लिए प्रखंड स्तरीय समितियों का पुनर्गठन करना आवश्यक था।

अध्यक्ष ने समाज के प्रति समर्पित और विकासशील सोच रखने वाले सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी समितियों में पाल बंधुओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करें, तभी पाल समाज का समग्र विकास संभव हो पाएगा।

अध्यक्ष  सुधीर कुमार पाल ने गढ़वा प्रखंड अंतर्गत सभी पाल बंधुओं से अपील की कि वे 13 अप्रैल, रविवार को सुबह 10:00 बजे उंचरी स्थित पाल महा संघ के कार्यालय में बैठक में उपस्थित होकर बेहतर टीम के चयन में योगदान दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    मेराल में पंचायती राज कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

    error: Content is protected !!