गढ़वा में तेली साहू महासंगठन का भव्य होली मिलन, समाज की एकजुटता पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा: तेली साहू महासंगठन की ओर से होली मिलन समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रदेश, जिला और नगर स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे और समाजसेवी डॉ. पतंजलि केसरी दौलत सोनी समेत तेली समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सामाजिक एकता और संगठन को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप निलेश, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष श्रीरामदास साहू, जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। समाज के वरिष्ठ और युवा सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा नगर परिषद में उपाध्यक्ष की कुर्सी पर सियासी संग्राम, धार्मिक पर्यटन की सैर के बीच वार्ड पार्षदों की घेराबंदी

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक
    error: Content is protected !!