गढ़वा में डीजे पर चला प्रशासन का डंडा, दो वाहन जब्त कर किए गए सील

गढ़वा: शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने डीजे प्रतिबंध को लेकर सख्ती दिखाते हुए मेराल और गढ़वा प्रखंड में दो डीजे वाहनों को जब्त किया। डंडई-मेराल मार्ग पर हरदाग मोड़ के पास एक डीजे वाहन बजता मिला, जिसे बारात में ले जाया जा रहा था। पूछताछ में जब डीजे संचालक ने तर्क दिया कि “हर जगह बज रहा है तो हम क्यों नहीं बजाएं”, तब एसडीओ ने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए सख्ती से कार्रवाई की।

डीजे सेट को संचालक की दुकान में ले जाकर सील कर दिया गया। साथ ही संचालक से लिखित अंडरटेकिंग ली गई कि बिना एसडीओ की अनुमति वह ताला नहीं खोलेगा और भविष्य में प्रतिबंधित डीजे का उपयोग नहीं करेगा।

इसी प्रकार, गढ़वा प्रखंड के झलुआ के पास भी एक डीजे वाहन पकड़ा गया, जो कल्याणपुर में एक बारात में बजाने के लिए जा रहा था। उस डीजे सेट को भी दुकान में सील कर दिया गया और संचालक से लिखित जिम्मेवारी ली गई।

एसडीओ संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसा करते पाया गया, तो प्राथमिकी दर्ज कर वाहन जब्त कर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सख्ती और जागरूकता के बावजूद लोग डीजे बजा रहे हैं, जो न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिक ध्वनि तीव्रता वाले डीजे से न केवल स्वास्थ्य को नुकसान होता है, बल्कि इससे कई बार कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ती है। बारातों में डीजे पर नशे की हालत में झगड़े और विवाद आम हो चुके हैं।

एसडीओ ने आमजन से अपील की कि बारात, जुलूस या किसी भी कार्यक्रम में प्रतिबंधित डीजे का प्रयोग न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!