
Location: Garhwa
गढ़वा: जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने होली के अवसर पर ज्ञान निकेतन स्कूल सभागार में ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और लोगों से अपील की कि वे अच्छे किस्म के रंगों का उपयोग करें और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाएं।
कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य कविताओं, प्रहसनों और गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति हुई, जिस पर सभी सदस्यों ने झूमकर आनंद लिया।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, एम. पी. केशरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, आंतरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाह, वाह्य उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, दीपक तिवारी, अशोक गुप्ता, मनोज केशरी (सन रेडियो), विजय केशरी (विजय जनरल) समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।