गढ़वा में केसरवानी वैश्य सभा ने श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई महर्षि कश्यप ऋषि जयंती

Location: Garhwa

गढ़वा। केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा द्वारा हमारे गोत्राचार्य महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती रविवार को सुतली पट्टी स्थित बिगन देवी स्मृति भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुआ, जिसे समाज के वरिष्ठ सदस्य द्वारिका प्रसाद केसरी, अध्यक्ष संतोष केसरी, महामंत्री मंटू केसरी, विजय केसरी, नान्हू प्रसाद केसरी, पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त एवं अन्य अभिभावकों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील केसरी ने किया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय केसरी ने महर्षि कश्यप के जीवन और उनकी महान शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष संतोष केसरी ने कहा कि “महर्षि कश्यप के ज्ञान, तपस्या और कर्म हमें समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। हमें आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारा बनाए रखना चाहिए।” वरिष्ठ सदस्य विजय केसरी ने बताया कि गढ़वा समाज लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है, जैसे मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन और सेवा भाव से किए जाने वाले आयोजन।

महिला सभा की ओर से भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से द्वारका प्रसाद केसरी, मंटू केसरी, अरविंद केसरी, जयंत केसरी, सुशील केसरी, मुनु केसरी, दुर्गा प्रसाद केसरी, विनोद प्रसाद केसरी, मनोज केसरी (हिंदुस्तान सैनिटरी), मनोज केसरी (पोस्ट ऑफिस अभिकर्ता), अनिल केसरी, अनुज केसरी, बबलू केसरी, राहुल रंजन केसरी, पवन केसरी, रवि केसरी (रवि साड़ी सेंटर), जयप्रकाश केसरी, चैतन्य केसरी, अजय केसरी, नंदन केसरी, रामजी केसरी सहित महिला समाज की अध्यक्ष मीरा केसरी, उपाध्यक्ष ललिता केसरी, महामंत्री संजू प्रकाश, इंदु केसरी, शकुंतला केसरी, लक्ष्मी केसरी, मीना केसरी और संध्या केसरी समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

महर्षि कश्यप ऋषि अमर रहें – उनके आदर्श हमें सदैव मार्गदर्शन करते रहें।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!