गढ़वा नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा प्रशिक्षण व जांच कार्यक्रम निर्धारित

Location: Garhwa


गढ़वा। गढ़वा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत गढ़वा नगर परिषद, नगर पंचायत मंझिआंव एवं नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग झारखंड के दिशा-निर्देश के आलोक में गढ़वा जिला के लिए व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग का गठन किया गया है।
इसी क्रम में अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन में किए गए व्यय को व्यय लेखा पंजी में दर्ज करने से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा व्यय लेखा पंजी जांच कार्यक्रम नगरपालिका क्षेत्रवार निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख) के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे से गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत मंझिआंव के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय मंझिआंव के सभाकक्ष में तथा नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय श्री बंशीधर नगर के सभाकक्ष में उसी तिथि व समय पर आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच चुनाव तिथि से पूर्व तीन चरणों में की जाएगी। गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख) के अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा पंजी की जांच 12 फरवरी, 16 फरवरी एवं 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सभाकक्ष में लेखा जांच दल द्वारा की जाएगी। वहीं नगर पंचायत मंझिआंव एवं नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के अभ्यर्थियों के लिए भी निर्धारित तिथियों व समय पर संबंधित प्रखंड कार्यालयों के सभाकक्ष में तीन चरणों में व्यय लेखा पंजी की जांच की जाएगी।
इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह-उपायुक्त दिनेश यादव ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लें तथा समय पर अपना निर्वाचन व्यय लेखा पंजी लेखा जांच दल से जांच कराना सुनिश्चित करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!