
गढ़वा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता युगल किशोर पांडे का आज सुबह 6 बजे रांची के मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें किडनी संबंधी समस्या के कारण कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्री पांडे पलामू जिले के राजहरा गांव के निवासी थे। वे स्वर्गीय सूरत पांडे के ज्येष्ठ पुत्र थे। प्रारंभिक जीवन में वे एकीकृत बिहार में ए-श्रेणी के ठेकेदार रहे। बाद में अपने ससुर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जग नारायण पाठक के प्रभाव में आकर कांग्रेस से जुड़े और 1980 में गढ़वा से विधायक निर्वाचित हुए। वे गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके थे।
उन्होंने 1983 में अपने पिता के नाम पर सूरत पांडे डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की थी, जो गढ़वा जिले में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। वे इस महाविद्यालय के सचिव भी थे।
उनके निधन की खबर के बाद गढ़वा और और पलामू आसपास के में शोक की लहर है।