गढ़वा के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे को ओलंपिक संघ ने दी विदाई

Location: Garhwa

गढ़वा। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे को उनके आवासीय कार्यालय में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, विजय कुमार केसरी, डॉ. उमेश सहाय, कमलेश कुमार गुप्ता और रविंद्र केसरी उपस्थित थे।

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री पांडे का लगभग दो वर्षों का कार्यकाल गढ़वा जिले के लिए बेहद सफल और उल्लेखनीय रहा है। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ पुलिसिंग में बेहतर कार्य किया, बल्कि सामाजिक एवं खेल गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

स्वयं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने इस अवसर पर कहा, “मेरा सदैव प्रयास रहा कि दूरदराज क्षेत्रों से आए गरीब-गुरबों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनूं और उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करूं। गुड गवर्नेंस और बेहतर पुलिसिंग सेवा के तहत व्यापारियों की सुरक्षा हो या खेल के क्षेत्र में सहयोग, हर मोर्चे पर गढ़वा पुलिस का श्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता रही है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने बतौर पुलिस अधीक्षक 100% योगदान देने का प्रयास किया है। गढ़वा में मेरे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए मैं सभी का आभारी हूं।”

गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक ने कहा, “आपकी सहभागिता और प्रोत्साहन से जिले में खेलों को नई ऊर्जा मिली। चाहे पुलिस द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच हो या अन्य खेल गतिविधियाँ, आपके नेतृत्व में गढ़वा के खिलाड़ियों को भरपूर सहयोग मिला। आपकी पहल पर गढ़वा पुलिस और खेल संघों के बीच जो सौहार्दपूर्ण वातावरण बना, वह आगे भी जारी रहेगा।”

विजय कुमार केसरी ने कहा कि श्री पांडे का कार्यकाल प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उनका पुनः पदस्थापन पलामू प्रमंडल में होगा। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ की ओर से निवर्तमान एसपी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!