गढ़वा जिले में बिजली चोरी के खिलाफ औचक छापेमारी, विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Location: Ranka

रंका/गढ़वा: झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम से प्राप्त निर्देश के आलोक में गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक सप्ताह बिजली चोरी के खिलाफ औचक निरीक्षण एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई विद्युत विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की देखरेख में की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत बिजली चोरी रोकने को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अगर किसी उपभोक्ता द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ झारखंड राज्य विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त एवं दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!