गढ़वा के धीरज दुबे को मिली मास्टर ऑफ लॉ की उपाधि, शिक्षा और समाजसेवा में रचा कीर्तिमान

गढ़वा: रांची विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में गढ़वा के धीरज दुबे को मास्टर ऑफ लॉ (LL.M) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, कुलपति अजीत कुमार सिंहा और छोटा नागपुर लॉ कॉलेज के प्राचार्य पंकज कुमार चतुर्वेदी के हाथों मिला। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्र और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

धीरज दुबे एक साधारण परिवार से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर.के. पब्लिक स्कूल, गढ़वा में हुई, जहां से उन्होंने 10वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद डीएवी स्कूल, पलामू से 12वीं की परीक्षा पास की। शिक्षा के प्रति उनका जुनून ही उन्हें मास्टर ऑफ लॉ (LL.M) तक ले गया।

धीरज दुबे न सिर्फ एक मेधावी छात्र रहे हैं, बल्कि समाजसेवा और राजनीति में भी उनकी सक्रिय भागीदारी है। वे हमेशा समाज के विकास और जरूरतमंदों की मदद को प्राथमिकता देते हैं।

राजनीतिक सक्रियता के बावजूद उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की उनकी प्रवृत्ति ने उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाई। धीरज ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा—
“समाज में योगदान देना मेरा शौक है, और शिक्षा जारी रखना मेरी ज्ञान के प्रति भूख! आज मेरे जीवन का सबसे सुखद दिन है।

उनकी सफलता से परिवार, शिक्षक और शुभचिंतक बेहद प्रसन्न हैं। गढ़वा के शिक्षाविद सतीश पांडेय ने कहा—
“धीरज दुबे ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वे व्यवहारिक, अनुशासित और सिद्धांतवादी छात्र रहे हैं। उनकी उपलब्धि जिले के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!