गंभीर मामले के अभियुक्त महेंद्र पासवान गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Location: केतार

केतार (गढ़वा)। केतार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर मामले के नामजद अभियुक्त महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।
जानकारी के अनुसार केतार थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत 22 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेंद्र पासवान (लगभग 44 वर्ष), पिता स्वर्गीय राम सुंदर राम, निवासी ग्राम केतरी, थाना केतार, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी इनपुट एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
केतार थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!