खरौंधा गांव में जमीन विवाद को लेकर हंगामा, पुलिस की गाड़ी रोकी, महिला बैठी बोनट पर

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा): थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौंधा गांव में मंगलवार को दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध का उन्हें घण्टों सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया, वहीं एक महिला गाड़ी के बोनट पर ही बैठ गई और वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया।

घटना उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब गांव निवासी आनंद कुमार गुप्ता ने अपने ही भाई सुमन कुमार गुप्ता पर जमीन से जुड़ा गंभीर आरोप लगाया। आनंद का कहना है कि उनके पिता बद्री प्रसाद गुप्ता द्वारा कुछ जमीन सुमन को लिख दी गई है, जिसकी पहचान जयनगरा गांव निवासी सोनू गुप्ता ने की है। आरोप है कि सोनू लगातार गाली-गलौज भी करता है।

आनंद ने बताया कि सुमन और सोनू के खिलाफ कई बार थाना में आवेदन दिया गया, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस दौरान आनंद की पत्नी मधु देवी ने आरोप लगाया कि सुमन की पत्नी ने जानबूझकर उनके दरवाजे पर गंदा पानी फेंका, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।

इसी बीच सोनू गुप्ता मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर आनंद और मधु देवी को गोली मारने की धमकी देने लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनू को घेर लिया, जिसके बाद उसने पुलिस को कॉल किया।

जैसे ही पुलिस पहुंची, ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। मधु देवी ने न्याय की मांग को लेकर पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर रास्ता रोक दिया। उनका कहना था कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह गाड़ी को नहीं जाने देंगी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशफाक आलम मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए भीड़ को हटाया। इसके बाद पुलिस ने आनंद, सुमन और सोनू तीनों को थाना लाया, जहां दोनों पक्षों की शिकायतें सुनी गईं।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 116/25 और 117/25 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, सोनू गुप्ता के खिलाफ धारा 107 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!