Location: Manjhiaon
मझिआंव
बरडीहा थाना क्षेत्र सुख नदी पंचायत के अंतर्गत खरडीहा गांव में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे बिना बारिश के हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय पनबसिया कुंअर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका विजय यादव की माता थीं।
मृतका के नाती पिंटू यादव ने बताया कि उनकी दादी खेत में धान की निराई कर रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह वहीं गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया।
इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है और मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।











