खबर श्री वंशीधर नगर से

Location: Shree banshidhar nagar

विश्व तम्बाकू दिवस के मौके पर राष्टीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित चिकित्सक, चिकित्साकर्मी और उपस्थित मरीजों को तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर शपथ दिलाया गया। सभी लोगो को शपथ टीबी विभाग के एसटीएलएस अनिमेष राज ने दिलाया। इस मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा की तंबाकू के सेवन से पूरे विश्व में प्रति वर्ष 54 लाख से अधिक मौत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में 90 प्रतिशत लोग है जिन्हे तंबाकू सेवन से कैंसर जैसे बीमारी से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में भी 38:09 प्रतिशत वयस्क आबादी किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन करते है।जो राष्टीय औसत 28:06 प्रतिशत से काफी अधिक है। उन्होंने शपथ के बाद उपस्थित लोगो से जिंदगी चुने तंबाकू नही की अपील करते हुए सभी लोगो से तंबाकू का सेवन नहीं करने की बात कही।मौके पर चिकित्सक डा निशा कुमारी, प्रधान सहायक राजेश कुमार सिन्हा, लेखा प्रबंधक करुणा कुमारी, एमपीडब्लू अशफाक अहमद, रवि कुमार सिन्हा, स्वास्थकर्मी सुषमा गुप्ता, नीलम लता, संचारिया तिग्गा, गरिमा तिर्की, अनुसेवक सूरज कुमार, मीना कुमारी, बीटीटी संजय गुप्ता, सुनीता कुमारी, अमित कुमार तिग्गा, लैब टेक्नीशियन श्री राम, रिजवान अहमद, रेशम कुमारी सहित स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।

ताईद राजेंद्र प्रसाद चौबे का हर्टएटक से निधन

– अहिपुरवा गांव निवासी स्टांप वेंडर सह अनुमंडलीय न्यायालय के वरिष्ठ । रात में हालत बिगड़ने पर स्वजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को दाह संस्कार वाराणसी में गंगा नदी के तट मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र मयंक मणि चौबे ने दिया। निधन मौत की सूचना मिलने पर दस्तावेज नवीस सह ताईद संघ भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें 2 मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति व शोकाकुल स्वजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार चौबे ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद चौबे का आकस्मिक निधन संघ के लिए अपूर्णीय क्षति है, इसकी निकट भविष्य में संभव नहीं है। राजेंद्र प्रसाद चौबे काफी मिलनसार व हंसमुख थे। संघ के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लिया करते थे तथा सभी सदस्यों को सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। मौके पर संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार चौबे, गणेश प्रताप देव, मनोज चौबे, धनवंत पाल, अजय पांडेय, प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर, अविनाश यादव, अशोक राम, आनंद पांडेय, अनिल पाल, उपेंद्र सिंह सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल

:- अनुमंडल मुख्यालय में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिवहन नियम के पालन नहीं करने पर आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा है। गुरुवार की देर शाम अलग अलग सड़क मार्ग पर हुए दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया।

पहला सड़क दुर्घटना बंशीधर नगर विशुनपुरा मुख्य मार्ग पर भोजपुर गांव में घटा जहा मोटरसाइकल दुर्घटना में पति पत्नी घायल हो गए। दोनो घायलों को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज के बाद चिकित्सक ने स्थिति खतरे से बाहर बताया। मोटरसाइकल से दुर्घटना में घायल होने वालो में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ओढैया गांव निवासी शिवनाथ भुइया और उसकी 30 वर्षीय पत्नी अनिता देवी का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनो घायल पति पत्नी अपने घर से बंशीधर नगर आ रहे थे। भोजपुर ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़े जिससे घायल हो गए। वही दूसरी घटना बंशीधर नगर गढ़वा राष्टीय राज मार्ग 75 पर घटा जहा मोटरसाइकल दुर्घटना में सवार तीन लोग घायल हो गए।घायल सभी थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी सुशील कुमार, अरुण कुमार तथा रौशन कुमार घायल हो गया। तीनो घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। तीनो मोटरसाइकल सवार अपने घर से बंशीधर नगर आ रहे थे इसी दौरान जंगीपुर गांव के समीप गिर कर घायल हो गए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!