खबर पलामू से

Location: पलामू

बजरंगी सेवा समिति के द्वारा हर शनिवार को शनि मंदिर के पास किया जा रहा है प्रसाद वितरण

प्रसाद पाने को उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

मेदिनीनगर।बजरंगी सेवा समिति के द्वारा हर शनिवार को शनि मंदिर के पास प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है।ताकि लोगों को शनि भगवान का प्रसाद आसानी से मिल सके। प्रसाद वितरण को सफल बनाने में बजरंगी सेवा समिति के सदस्य मुकेश कुमार गुप्ता,स्वेतांक सुन्नी,मोनू कुमार, कृष्णा कुमार मिश्रा,रोहित कुमार,प्रेम प्रकाश ,विकास शुक्ला,सतवंत तिवारी का अहम योगदान रहता है।शनिवार को यहां पर प्रसाद पाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। यहां पर रात करीब 9:00 तक लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बजरंगी सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रसाद वितरण का कार्यक्रम कभी बंद नहीं होगा सेवा समिति के द्वारा लगातार प्रसाद वितरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

सोने का लॉकेट चोरी करने वाले चोर को भेजा गया जेल

मेदिनीनगर।शहर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में एक चोर हरेंद्र कुमार चंद्रवंशी उम्र 44 वर्ष पिता राजेंद्र राम पता हमीदगंज को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि एक व्यक्ति जो डॉक्टर अरुण शुक्ला के यहां अपने बच्ची का इलाज कराने आए थे।उनकी बच्ची का गले से सोने का लॉकेट चोरी हो गई थी।इसके बाद भुक्तभोगी के द्वारा लॉकेट चोरी हो जाने की सूचना शहर थाना की पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस चोरी हुई लॉकेट की खोजबीन में जुट गई।इसी बीच पुलिस को सूचना मिला की यह लॉकेट हरेंद्र चंद्रवंशी के द्वारा चोरी की गई है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हरेंद्र चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया।हरेंद्र ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने ही लॉकेट चोरी किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने हरेंद्र चंद्रवंशी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

फर्जी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

मेदिनीनगर।छतरपुर थाना कांड सं0-184/25, दिनांक-12.09.2025
धारा-274/275/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) BNS 2023 एवं 47(A) उत्पाद अधिनियम दिनांक 11.09.2025 को छतरपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नवाबाजार की ओर से औरंगाबाद जाने वाली रोड पर नागालैंड नंबर के एक ट्रेलर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन संख्या- NL01L6869 को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने वाहन में पुट्टी लोड होने की बात कही, किंतु संदेह होने पर वाहन को थाना लाकर जांच की गई। जांच में वाहन से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद हुई।वाहन का सत्यापन जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय से कराने पर ज्ञात हुआ कि वाहन का पंजीयन संख्या एवं चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए। चालक एवं वाहन मालिक द्वारा शराब से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।इस संबंध में छतरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए वाहन एवं शराब को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा इस अवैध शराब कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!