खबर पलामू से

Location: पलामू


चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

मेदिनीनगर। चैनपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चैनपुर इंस्पेक्टर जीतराम महली ने जानकारी दी कि वादिनी प्रीति देवी के आवेदन पर 19 अप्रैल को चैनपुर थाना कांड संख्या 57/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रीति देवी ने अपने मायके नरसिंहपुर पथरा से कीमती आभूषण चोरी होने की शिकायत की थी।

पुलिस ने जांच के क्रम में प्रवीण कुमार चौधरी, ग्राम नरसिंहपुर पथरा निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामानों में सोने जैसे मंगटीका, चैन, लरिया, लौकेट, ढोलना-बेलना सहित कुल 15 प्रकार के आभूषण एवं चांदी की कटोरी, पायल, बिछिया, अंगूठी, कमरधनी व सिक्के शामिल हैं। कुल वजन कई सौ ग्राम है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस अभियान में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, एसआई रंजीत कुमार, बाबूलाल दुबे सहित पुलिस बल शामिल था।


हरिहरगंज में पलटी सिटी राइड बस, आधा दर्जन यात्री घायल

हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढकचा हाई स्कूल के पास मंगलवार को एक सिटी राइड यात्री बस (संख्या JH0B 7785) अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नौडीहा व छतरपुर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बस रोज की तरह सुबह 8:30 बजे ढकचा से मेदिनीनगर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में आरईओ सड़क पर मकान ढलाई के लिए रखी मिक्चर मशीन से साइड लेने के प्रयास में बस असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

घटना में अखिलेश सिंह (64), गंगा सिंह (65), फुलमती देवी (45), सुखाड़ी भुइयां (40) व बस मालिक महेन्द्र राम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।


चैनपुर में मारपीट की घटना में युवती गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज मोहल्ले में मंगलवार को मामूली विवाद के बाद मारपीट की घटना में एक 20 वर्षीय युवती सोनम प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बौना कुरैशी ने लाठी-डंडे से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया।

घटना की जानकारी परिजनों ने दी कि सोनम के घर पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े पड़ोसी बौना कुरैशी के घर गिर गए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। बौना ने सोनम के सिर पर हमला कर दिया।

घायल को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!