क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का सफल समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू में 11 से 13 जून 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नौशाद आलम एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया था।इस तीन दिवसीय ड्यूटी मीट में पलामू, लातेहार व गढ़वा जिलों के चयनित पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, साइबर विश्लेषण, फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफी, डॉग स्क्वॉड आदि विषयों पर केस आधारित प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिला।समापन समारोह में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।इस अवसर पर डीआईजी श्री नौशाद आलम ने कहा:
“इस तरह की तकनीकी गतिविधियाँ आधुनिक पुलिसिंग के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे न केवल कौशल विकसित होता है, बल्कि टीम भावना और पेशेवर दक्षता में भी वृद्धि होती है। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज़िले और रेंज का गौरव बढ़ाएँगे।पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीष्मा रमेशन ने अपने संबोधन में कहा की इस प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपने ज्ञान, तकनीकी क्षमता और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस तरह के आयोजन हमारी पुलिस व्यवस्था को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती देने में सहायक सिद्ध होते हैं।दोनों अधिकारियों ने सभी विशेषज्ञों, आयोजकों और प्रतिभागियों को उनके योगदान और समर्पण के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।पलामू पुलिस इस आयोजन के सफल संचालन में शामिल सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी विशेषज्ञों, अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!