कैंसर से डरे नहीं, जानकारी और बचाव ही इलाज : डॉ. पातंजली

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के साईं मुहल्ला स्थित आर.पी. सेवा सदन में आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों को कैंसर से बचाव और सही समय पर इलाज के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शल्य चिकित्सक डॉ. मनोज दास ने कहा कि जन जागरूकता से ही कैंसर पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए छह माह तक बच्चों को स्तनपान कराना जरूरी है।

डॉ. पातंजली केसरी ने कहा कि कैंसर से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि जानकारी और बचाव ही इसका सही इलाज है। गुटखा, तंबाकू जैसे नशे से परहेज और समय पर इलाज से इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने युवाओं को गुटखा सेवन न करने की सलाह दी, क्योंकि यह मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण है।

हर रविवार लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से हर रविवार निःशुल्क चिकित्सा सह परामर्श शिविर लगाया जाता है, जहां लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता दी जाती है। डॉक्टरों ने पत्तेदार सब्जियों, फलों और शारीरिक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।

कार्यक्रम में डॉक्टर अंजली, संगीता कुमारी, खुशी कुमारी, सुनील कुमार, अमित कुमार, रंजना कुजूर, शमां परवीन, मोहम्मद जावेद, शुभम रंजन, प्रीतीला तिर्की, बबीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में मरीज व उनके परिजन उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!