केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दवा दुकानों के मानकों पर दी जानकारी

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दावा किया है कि जिले में सभी मेडिकल दुकानें निर्धारित मापदंड के अनुसार ही संचालित हो रही हैं। संगठन की बैठक के बाद अध्यक्ष अद्या शंकर पांडेय ने यह जानकारी दी।

संगठन ने बताया कि जिले में तीन प्रकार के लाइसेंस निर्गत किए जाते हैं: थोक, प्रतिबंधित, और फार्मासिस्ट। प्रतिबंधित दुकानों के लिए फार्मासिस्ट की आवश्यकता नहीं होती, और ऐसी अधिकांश दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। फार्मासिस्ट की दुकानों में दवाओं का क्रय-विक्रय नियमित रूप से फार्मासिस्ट द्वारा ही किया जाता है।

सदर अस्पताल के सामने संचालित सभी दवा दुकानों में दवाओं की क्रय-विक्रय और रखरखाव फार्मासिस्ट द्वारा ही किया जाता है।

एसोसिएशन का कहना है कि अब जिले में फार्मासिस्ट की कमी नहीं के बराबर रह गई है, इसलिए फार्मासिस्ट आधारित लाइसेंस मापदंड के अनुसार संचालित हो रहे हैं।

सभी केमिस्ट जीवन रक्षक व्यापार करते हैं और किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। एसोसिएशन आम जनता को बताना चाहती है कि औषधि निरीक्षक द्वारा समय-समय पर जिले की सभी लाइसेंसी दुकानों की जांच-पड़ताल होती रहती है। मानक बिंदुओं पर खरा उतरने पर ही सभी केमिस्ट निर्भय व्यापार करते हैं।

बैठक में जिला अध्यक्ष आद्य शंकर पांडेय, जिला सचिव नंद किशोर श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप, संगठन मंत्री मोहम्मद रुस्तम, संगठन मंत्री अशोक गुप्ता, श सचिव सुरेंद्र कश्यप, संतोष दुबे, दीपक तिवारी, बीरेंद्र सिंह, डॉक्टर मुरली गुप्ता, श्री राम धर दुबे, दुर्गा प्रसाद, आलोक कश्यप, विवेक तिवारी, विजय शंकर गुप्ता, और गुड़ु सिंह आदि लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!