कृषि और किसानों को संबल देने वाला बजट, आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

Location: कांडी

कांडी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2025-26 के आम बजट को भाजपा के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों ने सराहा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे ने इसे गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए राहतकारी बताया।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए क्रेडिट लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है, जिससे झारखंड के 21.5 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। यह बजट किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित होगा

इसके अलावा, ‘कृषि धन्य धान योजना’ के तहत बंजर भूमि को खेती के योग्य बनाने के लिए अनुदान और सरकारी तकनीक के माध्यम से प्रगतिशील कृषि को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है। इससे किसानों की आय में संपोषित वृद्धि होगी

मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों, महिला व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को टैक्स दायरा बढ़ाने से राहत मिली है। आम बजट 2025-26 को सराहते हुए सभी वर्गों के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!