कुंभी में मटकोडवा रस्म को लेकर बढ़ा विवाद, प्रशासन की पहल पर देर रात मामला हुआ शांत

Location: Meral


मेराल। थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में शादी की मटकोडवा रस्म को लेकर उत्पन्न विवाद रविवार को अचानक बढ़ गया, जिसके बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले में दक्षिण टोला के चौधरी टोला के ग्रामीणों ने पहले ही थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को पप्पू चौधरी की पुत्री की शादी के अवसर पर मटकोडवा रस्म संपन्न कराने के लिए चौधरी टोला के लोग विवादित स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद खरवार टोला और चौधरी टोला के लोगों के बीच हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ते देख इसकी सूचना मेराल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मेराल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद गढ़वा के डीएसपी दिल्लू लोहरा, एसडीएम मयंक भूषण तथा थाना प्रभारी विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद देर रात दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
प्रशासन की ओर से रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर मंगलवार को गांव में दोनों पक्षों तथा रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए।
थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि कुंभी गांव में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। मंगलवार को दोनों पक्षों और रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले के समाधान का प्रयास किया जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
गौरतलब है कि कुंभी गांव के दक्षिण टोला निवासी पप्पू चौधरी की पुत्री की शादी के अवसर पर मटकोडवा रस्म की तैयारी चल रही थी। रस्म के लिए बैगा गोवर्धन सिंह को बुलाने गए लोगों को बैगा ने विवादित स्थल पर जाने से मना कर दिया था। बताया जाता है कि गांव के बीच रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण को लेकर खरवार टोला और चौधरी टोला के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है, जिसके कारण यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!