मोहर्रम को लेकर नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक लगाने की उठी मांग

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने की।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के अधिकांश लोगों ने मोहर्रम जुलूस में डीजे के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि मोहर्रम मातम और श्रद्धा का पर्व है तथा डीजे के उपयोग से इसके मूल उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने और नशापान से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीजे का प्रयोग नहीं करना बेहतर होगा, क्योंकि इसका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से ताजिया जुलूस के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल किशोर ने भी डीजे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रयोग से बचने की सलाह दी। वहीं बीडीओ रौशन कुमार ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संध्या देवी, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, अमर पांडेय, प्रमोद कुमार, तौहीद खान, हजारी प्रसाद, मुकेश चौबे, मंटु चौबे, शैलेश चौबे, अमर राम, मुश्ताक अहमद शेख, प्रो. महमूद आलम, राजकुमार राम, नूरे आलम, राम पवन गुप्ता, श्रीराम पासवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    विकास योजनाओं और भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    विकास योजनाओं और भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    मोहर्रम को लेकर नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक लगाने की उठी मांग

    मोहर्रम को लेकर नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक लगाने की उठी मांग

    कुंभी में मटकोडवा रस्म को लेकर बढ़ा विवाद, प्रशासन की पहल पर देर रात मामला हुआ शांत

    कुंभी में मटकोडवा रस्म को लेकर बढ़ा विवाद, प्रशासन की पहल पर देर रात मामला हुआ शांत

    हम पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

    हम पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

    मुहर्रम को लेकर मझिआंव थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध का निर्देश

    मुहर्रम को लेकर मझिआंव थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध का निर्देश

    बरडीहा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

    बरडीहा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
    error: Content is protected !!