कांडी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

Location: कांडी

कांडी: थाना परिसर में शनिवार को कर्मा एवं मिलाद-उल-नबी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने की।

बैठक में पदाधिकारियों ने दोनों त्योहारों से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान सीओ राकेश सहाय और नवपदस्थापित थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम ने समिति के सदस्यों से अपील की कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

सीओ सहाय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से त्योहार मनाने के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों की जानकारी भी ली और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्थिति में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि कांडी प्रखंड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाते हैं।

कर्मा पर्व को लेकर उन्होंने विशेष सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि विसर्जन के दौरान छोटे बच्चे नदी, तालाब या पोखर में गहरे पानी में न उतरें। इस मौके पर उन्होंने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र में पाँच गोताखोर नामित किए गए हैं जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तैनात किया जाएगा।

थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम ने कहा कि यदि कहीं भी शांति भंग करने या अप्रिय घटना की आशंका होती है तो तत्काल सूचना दें।

गौरतलब है कि बैठक में पंचायत मुखिया एवं बीडीसी सहित अधिकांश जनप्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।

इस अवसर पर दिनेश कुमार, सुजीत कुमार, एसआई जूली टुडू, रोशन राम, अरविंद सिंह, एएसआई रघुवंश महतो, अनुप राम, अनूप राम, मुन्ना ठाकुर, विनोद चंद्रवंशी, लवकुश कुमार रवि, सलीम अंसारी, तारीख आलम, बाबू खान, नसरुद्दीन अंसारी, अलमुद्दीन खलीफा, शाहिद हुसैन, इसहाक अंसारी, इकबाल खलीफा, अजमद हुसैन, प्रेम प्रकाश सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!