कांडी में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया शांति का संदेश

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): आगामी रामनवमी पर्व को लेकर कांडी प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान अंचल अधिकारी राकेश सहाय एवं पुलिस इंस्पेक्टर ब्रिज कुमार के नेतृत्व में कांडी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च कांडी बाजार सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम, सब-इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, रॉबिन मिंज, जूली टुडू तथा एएसआई आशीर्वाद महतो सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सतर्क और अनुशासित दिखा, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।
प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!