कांडी में भटका जंगली बारहसिंगा, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम कांडी के कोइरी टोला में सोमवार की अहले सुबह पानी की तलाश में एक जंगली सांबर (बारहसिंगा) भटक कर पहुंच गया। गांव में अचानक जंगली जानवर को देखकर लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। कांडी पुलिस ने वन विभाग को जानकारी देकर रेस्क्यू अभियान शुरू करने का अनुरोध किया। रेंज ऑफिसर प्रमोद कुमार ठाकुर के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बारहसिंगा को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

रेंज ऑफिसर ने बताया कि रेस्क्यू कार्य के लिए लातेहार वन विभाग की टीम को बुलाया गया है ताकि सुरक्षित ढंग से बारहसिंगा को जंगल में छोड़ा जा सके। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था, और वन विभाग की टीम स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!