कांडी में झोपड़ी में लगी आग से दो बछड़ों की मौत, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि):
कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव स्थित टोला बरवाडीह में शनिवार दोपहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे में अरुण कुमार पिता कृष्णा मेहता की फूस की झोपड़ी पूरी तरह जल गई, जिसमें दो बछड़ों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दुधारू गायें और एक भैंसा बुरी तरह झुलस गए।

झोपड़ी में रखे लगभग 5 क्विंटल गेहूं, 40 क्विंटल गेहूं का भूसा, 10 क्विंटल पौटा, एक डीजल पंप, एक बिजली मोटर, चारा मशीन, 50 किलो डिलीवरी पाइप, लकड़ी और बांस समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए डीजल पंप और अन्य साधनों से ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के अन्य घर भी चपेट में आ सकते थे।

पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि घटना से पहले मवेशियों को चारा खिला-पिलाकर घर लौटे थे, तभी गांव के लोगों के शोर से झोपड़ी में आग लगने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही जिला पार्षद सुषमा कुमारी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और 1967 पर कॉल कर एम्बुलेंस और पशु चिकित्सक को बुलाया। घायल मवेशियों का मौके पर ही इलाज करवाया गया।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। वहीं अरुण कुमार ने अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और जांच की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!