कांडी में आयोजित गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Location: कांडी


कांडी। प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालय संचालन, नामांकन, मध्याह्न भोजन, अपार आईडी, एफएलएन कार्यक्रम सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने सभी विद्यालयों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का मैसेज भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय पर एमडीएम रिपोर्ट नहीं भेजने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों में बच्चों का आच्छादन एवं उपस्थिति अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में सभी विद्यालय प्रयास कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष पहल करें।
उन्होंने ई-विद्यावाहिनी एवं यू-डाइस पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया। साथ ही जिन विद्यालय प्रबंधन समितियों का गठन हुए तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की साइकिल योजना के ऑडिट को लेकर भी अद्यतन सूची की मांग की गई।
बैठक में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के बच्चों का कोटिवार एवं वर्गवार नामांकन प्रतिवेदन शनिवार तक जमा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा वर्ग एक एवं दो की पाठ्यपुस्तकों तथा नोटबुक का शीघ्र उठाव सुनिश्चित करने, विद्यालयों में खराब पड़े चापाकल एवं शौचालयों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा सभी बच्चों का शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया गया। जिन विद्यार्थियों का दोहरा नामांकन पाया गया है, उनका नाम संबंधित विद्यालय से हटाने को भी कहा गया।
बीपीओ ने विद्यालय स्तर पर एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) कार्यक्रम को शत-प्रतिशत लागू करने का सख्त निर्देश दिया। वहीं लेखापाल रौशन कुमार तिर्की ने सभी विद्यालय प्रभारियों से वर्तमान सत्र में वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों का बैंक खाता विवरण जल्द उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि पोशाक योजना की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा सके।
बैठक में बीआरपी सुनील कुमार, लेखापाल रौशन कुमार तिर्की, सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे, अरुण कुमार, प्रभु राम, मनोहर कुमार चौबे, एमआईएस प्रभारी मनीष कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में विद्यालय प्रभारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशासनिक खबरें

    प्रशासनिक खबरें

    झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान और पेंशन से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण : विजय ठाकुर

    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित, अर्णव, अंजलि, नीतीश, मयंक और वर्षा बने चैंपियन

    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित, अर्णव, अंजलि, नीतीश, मयंक और वर्षा बने चैंपियन

    कांडी में आयोजित गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्देश

    कांडी में आयोजित गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्देश

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    खबर श्री वंशीधर नगर से

    खबर श्री वंशीधर नगर से
    error: Content is protected !!